स्मॉग का कहर, प्रभावित हो रहा यातायात

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 11:14 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पराली जलाए जाना निरंतर जारी है जिससे स्मॉग का कहर पिछले दिनों की तुलना में अधिक बरपने लगा है। आज की बात करें तो सुबह के 11 बजे ही चारों ओर फैले धुएं से आंखों मे जलन होने लगी।

विजीबिलिटी कम होने की वजह से यातायात भी प्रभावित होने लगा है। यह जानकारी आज देर शाम सांझी करते हुए पंजाब रिमोट सैंसिंग सैंटर लुधियाना के वैज्ञानिक अनिल सूद ने यह भी बताया कि 23 अक्तूबर से लेकर 1 नवम्बर तक 2017 में 28065, 2018 में 20999 और 2019 में 22454 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। वहीं 1 नवम्बर  2017 को 2822, 1 नवम्बर  2018 को 3353 व 1 नवम्बर 2019  को 317 मामले सामने आए हैं। आज अधिकतम तापमान  29.6 व न्यूनतम 15.5 डिग्री सैल्सियस, सुबह हवा में नमी की मात्रा  94 व शाम को 39 प्रतिशत दर्ज की गई।पी.ए.यू. मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।  

Vatika