270 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 06:35 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 1 करोड़ 35 लाख रुपए की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंधी आज एस.टी.एफ. लुधियाना फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह रिहल ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को मुखबीर खास ने सूचना दी कि इलाके में एक युवक नशे की खेप लेकर आया हुआ है। 

जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर डी.एस.पी. दविंदर कुमार की टीम सहित छापामारी की गई। यहां पर पुलिस ने मौके पर विकास कुमार पुत्र बलवंत सिंह को काबू किया। जिसके पास से 270 ग्राम हैरोइन, एक कंप्यूटर कांटा, 20 प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए गए। पुलिस ने युवक को काबू कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
 

Mohit