पंजाब में तस्करों ने Drug Smuggling का निकाला नया तरीका

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी रुकने के नाम नहीं ले रही। नशे से कई घरों के चिराग बुझ गए। पंजाब पुलिस ने गत सप्ताह पूरे राज्यमें एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 354 एफ.आई.आर. दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने 472 नशा तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। अब नशा तस्करों ने नशा तस्करी के लिए नया तरीका अपनाया है। तस्करों ने नशे की सप्लाई के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

नशा तस्करी के लिए महिलाओं द्वारा प्राइवेट गाड़ी नहीं बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है जिसके चलते उन्हें पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। पुलिस मुख्यालय आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के केसों में एक महीने के अंदर 141 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस द्वारा दबोचे गए 472 तस्करों से 5.53 किलो हेरोइन, 21.5 किलो गांजा, 1.46 लाख नशीली गोलियां, 6 क्विंटल भुक्की और 21.9 अफीम, इसके अलावा कैप्सूल, टीके, नशे की शीशियाां बरामद की है। यही नहीं इनसे 23.37 लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini