जहरीले सांप के डसने से 16 वर्षीय लड़की की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 03:01 PM (IST)

जलालाबाद /मंडी घुबाया (बंटी दहूजा,कुलवंत) : गांव चक्क भाबड़ा में एक लड़की की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक लड़की उषा रानी (16) के पिता प्रेम सिंह पुत्र मौजा सिंह निवासी गांव चक्क भाबड़ा ने बताया कि वह खेतों में धान की फसल लगाने का काम करते हैं।

जब उसकी लड़की सुबह चाय बना रही थी तो  किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घयल हालत में लड़की को तुरंत मुक्तसर साहिब ले जाया गया किंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
 

Anjna