सांप के डसने से युवक की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 09:27 AM (IST)

भाई रूपा(शेखर): गांव बुर्ज गिल के एक युवक की बीती रात जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। उसकी मौत से सदमे में आज उसके पिता ने भी दम तोड़ दिया। गांव बुर्ज गिल निवासी वरिंद्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह बीती रात खेत से धान उठाकर घर लौट रहा था कि जहरीले सांप के डसनेे से बेहोश हो गया। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा ले गए जहां युवक की मां ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज के लिए दवा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।

इसके बाद परिवार ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। लड़के के पिता जगपाल सिंह पाली (45) ने भी आज बेटे की अस्थियां चुनने के बाद अचानक सदमे से दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक युवक के पिता जगपाल सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। एस.एम.ओ. रामपुरा अंजू कंसल ने कहा कि युवक सिविल अस्पताल रामपुरा में इलाज के लिए आया था और उसे सांप के डसने की दवा भी दी गई थी, लेकिन फिर भी लड़के के परिवार वाले इलाज से संतुष्ट नहीं हुए तो उसे बठिंडा रैफर कर दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News