सिक्योरिटी गार्ड को सांप ने डसा, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 11:11 AM (IST)

लुधियाना (राम): जमालपुर-भामियां रोड पर स्थित आंसल एंक्लेव में कालोनी के सिक्योरिटी गार्ड को सांप ने डस लिया जिससे उसकी हालत गंभीर बन गई। 

सिक्योरिटी गार्ड की पहचान साहिल नागर (25) पुत्र चन्द नागर के रूप में हुई है। प्रधान इन्दरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इसके बाद साहिल को तुरंत डी.एम.सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 

Content Writer

Vatika