Jalandhar में बारिश के बाद फिर से नजर आए हिमाचल के बर्फीले पहाड़, देखिए खूबसूरत नजारा
punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 12:41 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया है। आज सुबह घने बादल छाए रहने के कारण अंधेरा छा गया। वहीं सुबह से ही जोरदार बारिश देखने को मिली है। इस भारी बारिश के बाद आसमान साफ होने पर जालंधर में एक बार फिर हिमाचल के पहाड़ नजर आए हैं।
तापमान में गिरावट और मौसम में आए बदलाव के कारण मौसम साफ हो गया और बारिश के पानी से हुए भूस्खलन के कारण जालंधर शहर से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी नजर आए। इस दौरान लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने लगे।
वहीं जालंधर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिसके कारण लोगों को सुबह काम पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली छात्र भी खराब मौसम के बावजूद स्कूल जाते नजर आए। बता दें कि, मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here