देश में अब तक 281 लाख टन धान की खरीद, सिर्फ पंजाब में 196 लाख टन से अधिक खरीददारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 05:56 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में 15 नवंबर तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 281 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस बार धान की खरीद पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की गई है । पंजाब में 196 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है।पिछले साल इस समय तक देश में 233 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई थी । 

देश में अबतक 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की धान की खरीद की गई है जिससे 24 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ है।सामान्य किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए किस्म का मूल्य 1888 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस बार पंजाब और हरियाणा में 26 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई थी जबकि अन्य राज्यों में एक नवंबर से यह काम शुरू किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News