मशहूर पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौ+त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 12:30 PM (IST)

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की चंडीगढ़ स्थित PGI अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मनजीत कौर पिछले कुछ दिनों से ICU में भर्ती थीं। डॉक्टरों के अनुसार, आग की चपेट में आने से उनका करीब 90 प्रतिशत शरीर झुलस गया था।

PunjabKesari

पिछले महीने मनजीत कौर के आग में झुलसने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद से उनका PGI में इलाज चल रहा था। परिवार ने आरोप लगाया था कि मनजीत को कार में अगवा करने के बाद एक पेड़ से बांधा गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में उन्हें PGI रेफर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। अब मनजीत कौर की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika