Software Engineer 5 लाख की नौकरी छोड़ बना संत, पूरे भारत में कर रहा पैदल यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 12:47 PM (IST)

गुरदासपुर (जीत मठारू): गौमाता की रक्षा तथा गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले संत शिवराज सिंह शेखावत का गुरदासपुर पहुंचने पर  भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान का रहने वाला नौजवान शिवराज कुछ अलग तरीके से गो माता को प्यार कर रहा है। 28 वर्षीय शिवराज सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और 5 लाख की नौकरी और घर-परिवार को छोड़कर गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के मकसद से भारत में पैदल यात्रा कर रहा है।

धरती नाथ मंदिर पहुंचने पर शिवराज ने कहा कि गौशाला में आकर उनको बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा 2 सालों तक चलेगी। गौमाता में करोड़ों देवी-देवतों का वास होता है। उ्न्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गौशाला में गायों को रखने के लिए आर्थिक मदद की जाए। एडवोकेट धीरज शर्मा ने कहा कि गौमाता की रक्षा और गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए शुरू किया गया यत्न बहुत बढ़िया है। गौमाता की हत्या करना दंडनीय अपराध है। सभी को गौमाता की रक्षा लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान बाबा शिवदास महंत, राजेश कुमार, हैल्पिंग हैड सोसायटी के सदस्य, रमेश डोगरा, नीरज महाजन ई.टी.ओ., रजनीश शर्मा, मोहन लाल, नीरज शर्मा भी मौजूद थे।
 

Content Writer

Vatika