अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 06:20 PM (IST)

गुरदासपुर(हरमनप्रीत): गुरदासपुर शहर के बाहर पड़ते बाईपास पर एक पूर्व फौजी को अज्ञात वाहन ने फेट मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 

जानकारी देते हुए थाना सिटी के इंचार्ज कुलवंत सिंह मान ने बताया कि गांव गोहत पोखर से सबंधित करीब 70 वर्ष के व्यक्ति रचन सिंह अपने गांव से पैदल गुरदासपुर आ रहा था। इस दौरान जब वह बाईपास पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे निशान सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
 
 

Vaneet