सोमप्रकाश और सांपला समर्थक भिड़े
punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2017 - 12:27 AM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): पंजाब भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान फगवाड़ा में मंगलवार पार्टी के 2 गुटों के मध्य भारी हंगामा हो गया। स्थानीय गांधी चौक में भाजपा के एक गुट के नेताओं ने जहां खुलेआम बीच सड़क सैंकड़़ों लोगों की मौजूदगी में जमकर बहस की वहीं अपनी ही पार्टी के नेताओं को लाठियों से खदेड़ डाला।
मिली जानकारी के अनुसार विवाद रैली स्थल पर तब भड़का जब मौजूद भारी भीड़ में से कुछ लोगों ने एक शीर्ष भाजपा नेता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसे देख भाजपा के एक गुट के नेता भड़क उठे और उन्होंने अपने हाथों में थामे पार्टी के ध्वजों से लाठियां निकाल भाजपा के दूसरे गुट को खदेडऩा शुरू कर दिया। इसके चलते रैली स्थल पर जबरदस्त हड़कंप मच गया और भाजपा के दोनों गुट जिसमे सोमप्रकाश कैंथ व पंजाब अध्यक्ष विजय सांपला के समर्थक नेता थे आमने-सामने हो गए। ऐसा होता देख फगवाड़ा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
इसी दौरान भाजपा के विजय संकल्प वाहन में सवार पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य चौधरी मोहन लाल तुरंत वाहन से नीचे उतर आए और उन्होंने भाजपा कार्यकत्र्ताओं को शान्त करने का प्रयास किया। वहीं वाहन की छत पर मौजूद स्थानीय भाजपा विधायक सोमप्रकाश कैंथ ने अपने समर्थकों को मर्यादा में रह शान्ति बनाए रखने की सार्वजनिक तौर पर अपील करनी शुरू कर दी। यह सारा नजारा पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला सहित पूरी भाजपा हाईकमान के वाहन में मौजूद रहे शीर्ष भाजपा नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी आंखों से देखा।
सभी जानते हैं फगवाड़ा में क्या हुआ और किसके इशारे पर: चौधरी मोहन लाल
वहीं पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी मोहन लाल ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि फगवाड़ा में क्या हुआ और किसके इशारे पर यह सब अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकत्र्ताओं पर सोची-समझी रणनीति के तहत गांधी चौक में हमला किया गया है। इसकी भाजपा हाईकमान को गहराई से जांच करवानी चाहिए। इस दौरान फगवाड़ा में भाजपा के 2 गुटों के मध्य हुए विवाद और रैली स्थल पर मचे कोहराम के पश्चात इलाके के लोगों, दुकानदारों व आम जनता में भारी खौफ पैदा हो गया है। जनता सवाल कर रही है कि यदि भाजपा के 2 गुटों में उक्त विवाद खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लेता तो इसके बाद पनपने वाले ङ्क्षहसक घटनाक्रम के लिए कौन जिम्मेदार होता? साफ-सुथरी राजनीति का पक्षधर हूं और यदि किसी भाजपा नेता ने लाठियां लेकर अपनी ही पार्टी के किसी नेता को भरे बाजार खदेड़ा है तो यह दुखदाई है।’’
- सोमप्रकाश कैंथ, विधायक (भाजपा)