विदेशों में बैठे चंद लोग ही अफवाहें फैलाने में संलग्न : सुरेश अरोड़ा

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 09:13 PM (IST)

जालंधर: पंजाब केसरी समूह द्वारा आज आयोजित 115वें शहीद परिवार फंड समारोह में पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने कहा है कि विदेशों में बैठे चंद लोग ही सोशल मीडिया की मार्फत अफवाहें फैलान में संलग्न हैं परन्तु इन तत्वों को पंजाब के लोगों की सहानुभूति हासिल नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों को यह भरोसा दिलाती है कि राज्य में अमन व शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा तथा जब तक लोगों का सहयोग पुलिस को मिलता रहेगा विदेशों में बैठी शक्तियां अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सकेंगी। 

सुरेश अरोड़ा ने कहा कि आज उनके मन में पुरानी समृतियां ताजा हो गई हैं। आतंकवाद के दौर में ङ्क्षहद समाचार पत्र समूह को अखबारें बेचने में जब मुश्किलें आई तो राज्य पुलिस ने अपनी सुरक्षा देकर अखबारों का वितरण करवाया था। उन्होंने कहा कि वह 36 वर्षों से पुलिस सेवा में है तथा पंजाब पुलिस ने हर मोर्चे पर कामयाबी हासिल की है। आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय पंजाब पुलिस को ही जाता है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का भविष्य सुरक्षित देखते हैं। आने वाला समय खुशहाली वाला ही होगा क्योंकि लोग पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाना चाहते हैं।

 

 

Des raj