रिश्ते शर्मसार! बेटे-बहू पर पिता से मारपीट करने के आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 10:03 AM (IST)

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में पिता की शिकायत पर उसके बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज कराए बयानों में ओंकार सिंह पुत्र दया राम, निवासी गांव बेड़िंग ने बताया कि उसके घर के आंगन में पानी की पाइप बिछी हुई थी। 

इसी दौरान उसका बेटा सुरेश कुमार स्कूटी पर आया और उसने स्कूटी पाइप के ऊपर से निकाल दी। जब ओंकार सिंह ने उसे पाइप के ऊपर से स्कूटी ले जाने से रोका, तो सुरेश कुमार बहस करने लगा। इसी बीच सुरेश की पत्नी पूजा देवी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरेश कुमार ने धक्का देकर ओंकार सिंह को नीचे गिरा दिया और दोनों ने मिलकर नीचे गिरे हुए बुजुर्ग के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करवाकर उसे छुड़ाया। तलवाड़ा पुलिस ने ओंकार सिंह के बयानों के आधार पर सुरेश कुमार और पूजा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash