दामाद ने ससुर पर किया हमला, गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 10:46 PM (IST)

जालंधर(राजेश): न्यूजीलैंड में पत्नी से विवाद के बाद वहां से डिपोट होकर वापिस आए युवक ने आते ही अपने ससुर पर दातर से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे बीती रात पहले सिविल-अस्पताल भर्ती करवाया गया व बाद में निजी अस्पताल। घटना के बाद थाना-8 की पुलिस ने घायल के दामाद मनबीर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

घायल नरिन्द्र सिंह निवासी शिव नगर की पत्नी मनदीप कौर ने बताया कि उनकी बेटी हरकिरत कौर जो कि न्यूजीलैंड में है जहां उसक पति मनबीर सिंह न्यूजीलैंड में उसके साथ मारपीट करता था जिसकी शिकायत उनकी बेटी ने न्यूजीलैंड पुलिस को दी थी जो वहां से उसे डिपोट करके वापिस भारत भेज दिया था कि यहां आते ही बीती रात उनके दामाद मनबीर ने उनके पति के सिर पर दातार से हमला कर दिया Uजिसमें उनके पति नरिन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही थाना-8 के ए.एस.आई बलकरन सिंह ने मौके पर पहुंच जांच के बाद मनबीर के खिलाफ धारा 307 के तहत मामाल दर्ज कर दिया। जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। 


 

Vaneet