ससुराल में दामाद का रहस्यमयी परिस्थितियों में कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 02:23 PM (IST)

सैलाखुर्द(अरोड़ा): यहां की बंगाला बस्ती में एक दामाद का अपने ससुराल मेें कत्ल होने का समाचार है। प्राप्त विवरण अनुसार 25 वर्षीय रामू पुत्र अमरजीत निवासी रोपड़ की 2 वर्ष पूर्व यहां शादी हुई थी। वह अपने ससुराल एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आया था। रामू की पत्नी सजनी ने बताया कि रामू गत रात 1 बजे घर आया जोकि खून से लथपथ था। आज सुबह जब देखा तो वह ससुराल में मृत पड़ा था। 

डी.एस.पी. गढ़शंकर राज कुमार ने बताया कि रामू के ससुराल वालों ने रामू के मां-बाप को सूचित किया था कि उसे मामूली चोट लगी है। जब उसके मां-बाप वहां पहुंचे तो उन्होंने रामू को मृत पाया। रामू के पिता अमरजीत व माता बीबो ने आरोप लगाया कि उनके लड़के का कत्ल उसके ससुराल वालों ने किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News