कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां का बेरहमी से किया कत्ल, देखें वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 01:34 PM (IST)

लोंगोवाल: गांव मंडेर कलां में एक बेटे ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। सूत्रों के अनुसार किसान परिवार से संबंधित अमरजीत कौर (60) पत्नी मिट्ठू सिंह दोपहर के समय सोई हुई थी तभी उसके बेटे गुरदीप सिंह (35) ने उस पर तेजधार हथियार से कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कत्ल इतनी क्रूरता से हुआ कि मृतका के शरीर पर जगह-जगह कई बड़े कट लगे हुए थे।

इस घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुनाम भरपूर सिंह और एस.एच.ओ. लोंगोवाल बलवंत सिंह मुस्तैदी से घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। गांववासियों के अनुसार अपनी ही मां का कत्ल करने वाले गुरदीप का बुरा स्वभाव होने के कारण उसका कुछ साल पहले तलाक हो गया था और अब वह अपने मां-बाप और शादीशुदा बहन के साथ रह रहा था। एस.एच.ओ. ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पति मिट्ठू सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए संगरूर भेजा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal