बुजुर्ग मां को अस्पताल छोड़ भागा बेटा, 5 महीने से नहीं ली कोई खबर

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 05:11 PM (IST)

पठानकोट: मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती। सारी जिन्दगी अपने बच्चों के नाम कर देती है। बच्चे मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा होते हैं। आज के समय में एक बेटा ऐसा भी है जो मां के बुढ़ापे का सहारा बनने की बजाय उसे अस्पताल में अकेली तड़फता छोड़ कर चला गया।
जानकारी अनुसार 5 महीने पहले ज्ञानो देवी (62) को उसका बेटा इलाज के लिए जिला के अस्पताल में अकेला छोड़ कर चला गया। वह न तो अपनी मां को लेने पहुंचा और न ही उसकी कोई खबर ली। 

चिकित्सकों का कहना है कि उसका बेटा उसे इलाज के लिए भर्ती कवराने के लिए लाया था। 5 महीने हो गए वह अब तक नहीं आया। ज्ञानो देवी काफी कमजोर है और वह ठीक से बोल भी नहीं पाती। डाक्टरों का कहना है कि ठीक से खाना खाने के बाद वो बिल्कुल स्वस्थ्य हो जाएगी। 

ज्ञानो देवी का कहना है कि उसका बेटा उसे छोड़ अपने ससुराल चला गया है, उसने कहा कि वह अपने घर का रास्ता भूल गई, याद है तो बस इतना कि उनका घर किसी पटेल चौक के आस-पास है। 

सीएमओ डा. हरविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसका पता चलते ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि उनको इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अशोक पराशर का कहना है कि किसी भी महिला का अपने पति की जायदाद पर पूरा हक होता है। बेटा या बहु उसे घर से निकाल नहीं सकते।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News