शहादत को सलाम! बेटे ने Salute कर दी पिता को अंतिम विदाई, देख हर आंख हुई नम

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 02:35 PM (IST)

अमृतसर (सागर): देश की रक्षा के लिए सरहद पर ड्यूटी दौरान गोली लगने से शहीद हुए सैनिक हरपाल सिंह  का आज अमृतसर में अंतिम संस्कार किया गया। गत देर रात जैसे ही शहीद हरपाल सिंह का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार सहित पूरे इलाके में मातम छा गया। 

जानकारी के अनुसार मणिपुर-इंफाल बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हरपाल सिंह शहीद हो गया था। आज अंतिम विदाई के दौरान बेटे ने सलाम कर शहीद पिता को मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। पति की शहादत के बाद पत्नी ने कहा कि 26 जनवरी को वह एक महीने की छुट्‌टी काट कर वापस गए थे। उसे नहीं पता था कि वे उसे आखिरी बार जिंदा देख रही हैं।

वहीं माता-पिता  का रो-रोकर हाल बेहाल था। शहीद के माता-पिता का कहना है कि हमारे बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है और अपने बेटे की शहादत पर हमे गर्व है। वहीं हैरानी की बात यह रही कि शहीद के शव को सम्मान देने के लिए आर्मी के बड़े अधिकारी पहुंचे, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से कोई अधिकारी या नेता नहीं पहुंचा।

Content Writer

Vatika