सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए खास खबर, PRTC कर्मचारियों ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 01:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों ने कल होने वाली बैठक से पहले चेतावनी दी है। दरअसल, लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बस में 52 सीटों पर 52 यात्रियों को बैठाने की घोषणा की थी और आज उन्होंने गेट रैली की। जिसके बाद उन्हें कल बैठक का आश्वासन दिया गया है। कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि अगर कल की बैठक में कोई समाधान नहीं निकला तो वे 13 तारीख से हड़ताल पर चले जाएंगे।

इस मौके पर बातचीत करते हुए हरप्रीत सिंह सोढ़ी और हरजिंदर सिंह आगू ने कहा कि आज उन्होंने गेट रैली कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि कल उनकी मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान से मुलाकात तय है। अगर बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो वे 13 तारीख से हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रशासन के साथ इस बात पर सहमति बनी थी कि सुबह और शाम 52 से अधिक सीटों पर यात्रियों को बैठाया जायेगा क्योंकि वे 52 सीटों पर 52 सवारियां ही बसों में बैठाते हैं। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बसों में सिर्फ 52 सवारियां ही बैठाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila