पंजाब कैबिनेट का फैसलाः बंद नहीं होगा पंजाब पुलिस का 13 वां वेतन

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 03:37 PM (IST)

चंडीगढः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें पुलिस कर्मियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने 13वां वेतन खत्म करने के फैसले को रद्द कर दिया है। 

PunjabKesari

इसके साथ कैबिनेट ने महिलाओं  और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक तथा 10 परिवारिक अदालतों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही टूरिज्म में सुधार के लिए योग्य कदम उठाने का फैसला लिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एम सेवा का शुभारंभ किया,जिससे आम जनता को बहुत सारी सुविधाएं मोबाइल पर मिल जाएंगी।  इसके साथ ही 16 तथा 17 जनवरी को पंजाब विधानसभा का विशेष इजलास भी बुलाया गया है। इसमें कई अहम बिलों के पास होने की संभावना जताई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News