तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को कुचला, अन्य महिला ने ऐसे बचाई जान

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2023 - 11:25 AM (IST)

खन्ना : थाना मलौद के गांव लहल में तेज रफ्तार ने मनरेगा में सड़क किनारे सफाई का काम कर रही दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मृतक महिलाओं की पहचान बुधा (70) और बलजिंदर कौर (55) निवासी लहल के तौर पर हुई है। अपनी जान बचाने वाली महिला ने बताया कि 3 महिलाएं सफाई कर रही थीं। इसी बीच स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आई। उसका चालक मोबाइल पर बातें कर रहा था, जिसने सीधे कार को 2 महिलाओं पर चढ़ा दिया। उसने रजबाहे में छलांग लगाकर जान बचाई। चालक कार से दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोबाइल पर बातें करते जब तक चालक का ध्यान सामने पड़ा, तब तक उसका कार पर कंट्रोल नहीं रहा और उसने सीधे महिलाओं पर चढ़ा दी। हादसे के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने वहां आकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने कहा कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila