तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौत
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 06:01 PM (IST)
पटियाला (बलजिन्द्र): एक कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में गांव कालवा, थाना अनाज मंडी, पटियाला निवासी बबलेश कौर पत्नी सोनी की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक गुरविंदर सिंह पुत्र अजीब सिंह निवासी गांव हसनपुर परोहतां, थाना अनाज मंडी, पटियाला के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बबलेश कौर ने बताया कि उनके पति और सास करनैल कौर मोटरसाइकिल पर गांव सुनियारहेड़ी के पास जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पति और सास दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

