दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार इंडिगो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन नौजवानों की मौ/त
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 12:57 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): फतेहगढ़ चूड़ियां से अमृतसर जाते मार्ग पर गांव कोटला गुजरां और संगतपुरा के बीच गत रात जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गांव हरदोरवाल कलां के तीन नौजवानों की मौत का दुखद मामला सामने आया है।
इस संबंध में गांव वासियों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उनके गांव के तीन नौजवान प्रदीप सिंह, जज मसीह और संदीप, जो पशुओं के व्यापारी थे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान आगे से तेज रफ्तार इंडिगो कार PB 18 टी 2535 ने टक्कर मार दी। इससे दो युवकों प्रदीप सिंह और जज मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप को फतेहगढ़ चूड़ियां के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी में सवार दो लोग, एक महिला और एक बच्चा, मौके से फरार हो गए। गाड़ी में सिल्वर पेपर और जला नोट और एक किरपान भी मिली। इस संबंध में थाना झंडेर के SHO नरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि जब ये घटना हुई तो जो मृतक थे उसका फोन भी जिन्होंने एक्सीडेंट किया था वह वहां से छीन कर फरार हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

