1 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना हुई स्पाइसजैट फ्लाइट

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 12:41 PM (IST)

जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट आज भी 1 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना हुई। अमूमन फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर चलती है और 11 बजकर 20 मिनट पर आदमपुर पहुंचती है। रविवार को दिल्ली से आदमपुर फ्लाइट मौसम की खराबी कारण सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर आदमपुर पहुंची। 

आदमपुर से फ्लाइट 1 घंटा 20 मिनट देरी की वजह से दोपहर 1 बजे चली और 1 घंटा 10 मिनट देरी से दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंची। 

Edited By

Sunita sarangal