अब दिल्ली दूरः आदमपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रहेगी 4 दिन बंद

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 05:32 PM (IST)

जालंधरः दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने के बीच अमृतसर, जालंधर व लुधियाना से दिल्ली जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। इसका एक बड़ा कारण है रेल यातायात का भी पूरी तरह से बहाल न होना। इसके कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इस बीच लोगों के लिए एक ही मुख्य साधन रह गया था और वह था आदमपुर-नई दिल्ली हवाई सफर। लेकिन हवाई सफर कर दिल्ली जाने वालों के लिए भी एक बुरी खबर है। खबर है कि दिल्ली हवाई यात्रा का एकमात्र साधन भी अब बंद रहेगा। 

जानकारी के अनुसार आदमपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट अगले चार दिन बंद रहेगी। वीरवार तक अब आदमपुर-नई दिल्ली स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरती है। उधर इस प्लाइट के बंद होने के बाद सीधे दिल्ली जाने के लिए एकमात्र साधन दो रेल गाड़ियां ही रह गई हैं। जबकि बसें भी सीधे दिल्ली नहीं जा पा रही हैं।

Mohit