स्पाइसजैट की फ्लाइट का फिर बदला समय

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 08:50 AM (IST)

जालंधर(सलवान): दिल्ली से आदमपुर आने वाली इकलौती स्पाइसजैट की फ्लाइट ने 4 घंटे देरी से उड़ान भरी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट का दिल्ली से उड़ने का समय सुबह के 9 बजे का है और आदमपुर पहुंचने का 10.15 बजे का है। वीरवार को फ्लाइट ने दिल्ली से दोपहर के 1 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2.20 बजे आदमपुर पहुंची। इसी तरह इस फ्लाइट ने आदमपुर से दोपहर 2.40 बजे उड़ान भरी और दोपहर 4.35 बजे दिल्ली पहुंची। उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए एयरलाइन ने पहले से ही जानकारी दे दी थी। वीरवार को आदमपुर फ्लाइट के लिए 72 यात्रियों ने सफर किया।

आज फिर से समय में बदलाव
स्पाइसजैट एयरलाइन ने फिर से 3 दिन बाद अपने पुराने समय से उड़ान भरने का निर्णय लिया है। फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10.05 बजे उड़ेगी और आदमपुर में 11.20 बजे पहुंचेगी। यही फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए 11.40 बजे उड़कर 12.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Edited By

Sunita sarangal