खराब मौसम से श्रीनगर की उड़ान रद्द, कई उड़ानें लेट

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 01:08 PM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): खराब मौसम के चलते अमृतसर एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट रहीं, जबकि श्रीनगर की इंडिगो की उड़ान रद्द करनी पड़ी।

लेट हुई उड़ानों में स्पाइसजैट की दुबई की उड़ान 2 घंटे 30 मिनट, एयर इंडिया की बॄमघम की उड़ान एक घंटा 25 मिनट, इंडिगो की बेंगलुरु की उड़ान 1 घंटा 45 मिनट, इंडिगो की दुबई की उड़ान 30 मिनट, स्पाइसजैट की बैंगकॉक की उड़ान 40 मिनट, विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली की उड़ान 30 मिनट जबकि एयर एशिया की बेंगलुरु की उड़ान एक घंटा 20 मिनट लेट रही।

Vaneet