एस.एस.पी. खन्ना माहल ने की पहलकदमी, करवाया डोप टैस्ट

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 09:42 PM (IST)

खन्ना(कमल):पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी सरकारी आधिकारियों और कर्मचारियों का डोप टैस्ट करवाने के ऐलान उपरांत अफसरशाही में पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने पहलकदमी करते हुए अपना नाम दर्ज करवा लिया है। आज वह खुद सिविल अस्पताल खन्ना में गए और अपना टैस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट सही पाई गई। उन्होंने बाकी पुलिस आधिकारियों और कर्मचारियों को भी बिना किसी डर के जल्द से जल्द डोप टैस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस जिला खन्ना में अपने कार्यकाल दौरान जहां कई संगीन अपराधों के उलझे हुए मामले हल करवाए हैं, वहीं नशों विरुद्ध सरकार की तरफ से चलाई मुहिम के अंतर्गत डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा के योग्य दिशा निर्देशों अनुसार नशा कारोबारियों की नाक में भी दम किया हुआ है। एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल की बढिय़ा कायशैली और साफ छवि के कारण उनको बढिय़ा सेवाओं के बदले 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से मैडल भी प्रदान किया गया था। 

अमन और कानून की स्थिति को कंट्रोल करना ही माहल का मंतव्य नहीं बल्कि अपने अधीन काम करते कर्मचारियों का भी विशेष ध्यान रखने के लिए उन का सत्कार किया जाता है। उनकी तरफ से समय -समय पर पुलिस मुलाजिमों की समस्याएं हल करने के लिए पुलिस भलाई कैंप लगाए जाते हैं जिन में पुलिस मुलाजिमों की समस्याएं सुन कर हल किया जाता है। एस.एस.पी.नवजोत सिंह माहल की साफ छवि और बढिय़ा कारगुजारी सदका इलाके की कई संस्थाओं और सख्शियतें उनको सम्मानित कर चुकी हैं जोकि आगे भी जारी रहेगा। 

 

Punjab Kesari