टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी 6 दिन से रहस्यमयी हालात में लापता, तलाश में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:41 AM (IST)
तरनतारन (रमन) : अमृतसर बठिंडा नैशनल हाईवे पर गांव उस्मा के टोल प्लाजा पर तैनात एक व्यक्ति पिछले 6 दिनों से रहस्यमयी हालात में लापता है। इसके बारे में कोई भी अता-पता न मिलने के कारण जहां परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है वही युवक की मां और भाई ने जिले के एस.एस.पी. से उसे ढूंढने की अपील कर रहे हैं।

सरहाली कला के रहने वाले निर्मल सिंह के बेटे हरकीरत सिंह ने बताया कि उसका भाई अमृतपाल सिंह (33) बुधवार को काम से छुट्टी लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह श्री दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जा रहा है। अमृतपाल सिंह शाम 5 बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ घंटे बाद जब घरवालों ने उससे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा।
हरकीरत सिंह ने बताया कि इस बारे में सरहाली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन उसके भाई अमृतपाल सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हरकीरत सिंह और उसके दूसरे रिश्तेदारों ने जिले के एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा से इस मामले को गंभीरता से लेने और उसके भाई अमृतपाल सिंह के लिए इंसाफ की मांग की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरहाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी बिंदरजीत सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के सिलसिले में पुलिस टीमें अमृतपाल सिंह की तलाश में अपने काम में लगी हुई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

