गन्ने की खड़ी फसल को लगी आग, किसान नामजद

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 12:28 PM (IST)

खरड़ (शशि): घड़ूंआं पुलिस ने बलविन्दर सिंह निवासी सिल्ल के खेतों में आग लगने से गन्ने की खड़ी फसल जलने पर रजिन्दर सिंह नाम के किसान खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों रजिन्दर सिंह ने अपने खेतों में गेहूं के नाड़ को आग लगाई थी और शिकायकर्ता के खेत उसके साथ लगते हैं। अचानक आग फैल गई और उसके खेतों में तक पहुंच गई। इस आग के साथ उसके खेतों में खड़ा गन्ना जल गया। वहां खड़े 40 पेड़ और फलों के 6 पौधे भी जल गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila