प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की आज घोषणा की। इन पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्य्क्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा से विचार-विमर्श के बाद की है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के नए पदाधिकारी तथा प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के प्रचार एवं प्रसार में अपना योगदान देंगे। प्रदेश की नई टीम में हर वर्ग, आयु, लिंग, समुदाय तथा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया गया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश टीम में युवाओं, महिलाओं, पेशेवरों, व्यपारियों, ग्रामीणों, किसानो, पिछड़ों एवं दलितों को विशेष महत्व दिया गया है। वह जल्द ही प्रदेश कार्य समिति तथा प्रदेश प्रकोष्ठों की घोषणा करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News