STF ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 07:43 PM (IST)

फिरोजपुर: एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज पुलिस ने गुरप्रीत सिंह एस.पी. एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज एवं डी.एस.पी. राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हैरोइन बरामद की है। इस बाबत एस.टी.एफ. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एस.टी.एफ. के ए.एस.आई. सतपाल ने बीते दिन साथी कर्मचारियों के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान नशा तस्कर प्रेम सिंह पुत्र पंजू सिंह वासी मेहमूदके महल हिठाड़ (मबोके) थाना ममदोट को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मोटरसाइकिल एवं 500 ग्राम हैरोइन बरामद की है। मामले की जांच कर रहे सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है और आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि कुछेक अह्म सुराग हाथ लग सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Editor

Neetu Bala