पुलिस पर पथराव, आधा दर्जन घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 01:10 PM (IST)

पठानकेाट/माधोपुर / सुजानपुर, (शारदा, आदित्य, जगी,ज्योति ):गांव अखवाना में इंडस्ट्रीयल ग्रोथ सैंटर में जहां पर पैप्सीको कंपनी का प्रोजैक्ट चल रहा है उसके साथ ही गांव को जाने वाले रास्ते पर शहीद मनजीत सिंह का गेट लगा हुआ है के चल रहे विवाद ने आज उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया जब पैप्सीको प्लांट के कर्मचारी चारदिवारी कर रहे थे कि गांववासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया क्योंकि विवाद पिछले 48 दिनों से चल रहा है इसलिए स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इससे निपटने हेतु जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व प्रबंध किए हुए थे। 

पुलिस का नेतृत्व कर रहे डी.एस.पी. सुखजिन्द्र और डी.एस.पी. कुलदीप सिंह अपने साथियों सहित मोर्चा संभाले हुए थे वहीं महिलाओं को रोकने और समझाने के लिए एस.पी. सुनीता रानी मजबूती से मोर्चे पर जुटी रही परंतु स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब गांववासियों की ओर से कुछ शरारती तत्वों ने अचानक ही पुलिस पर भारी पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी को देखकर पुलिस वाले भौचक्के रह गए और इस पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों में एस.एच.ओ. कुलदीप शर्मा, अडीशनल एस.एच.ओ. अश्विनी, ए.एस.आई इन्द्रजीत, हैड कांस्टेबल विजय कुमार, हैड कांस्टेबल पवन कुमार और डी.एस.पी. सुखजिन्द्र को भी चौटें आई हैं। पूरी कारवाई में प्रशासन की तरफ से तहसीलदार परमप्रीत सिंह गोराया, एस.पी. धर्मवीर, एस.पी. सुनीता रानी, डी.एस.पी. कुलदीप सिंह, एस.एच.ओ. दलविन्द्र शर्मा, एस.एच.ओ. रविन्द्र सिंह रूबी, एस.एच.अेा. अवतार सिंह आदि उपस्थित थे। 

वहीं गांव के कुछ लोगों को सरपंच जगननाथ के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपने पास बुलाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांववासियों में भी कुछ लोग घायल हुए हैं परंतु कोई भी सिविल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दो महिलाओं तथा 6 व्यक्तियों को हिरास्त में लिया है। पथरावाबाजी के बाद हुए लाठीचार्ज में हुए घायलें के बारे में कोई सूचना नहीं है। 

इस  संबंध में पठानकोट के एस.एस.पी. श्री विवेकशील सोनी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जनता को वरगलाकर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को जिन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की है और दीवार को तोड़ा है जांच के बाद उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी। हमारे छह पुलिस कर्मी घायल हुए हैं और उन्हें माईनर इंजरी आई है। उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर को पूरी तरह से लागू किया जाएगा गांववासियों में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

Des raj