फिर शुरू होगा रेल रोको आंदोलन, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किया ये ऐलान

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 03:00 PM (IST)

मोगा: किसान मजदुर संघर्ष कमेटी द्वारा अपनी मांगों के लेकर एक बार फिर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार किसान मजदुर संघर्ष कमेटी द्वारा यह जाम 23 व 24 अप्रैल को लगाया जा रहा है। किसानों ने इस संबंधी मोगा के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंपा है। 

किसानों का कहना है कि बरसात के कारण गेहूं की फसल का भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की और से गेहूं पर कट लगाने के आदेशो से किसानो में रोष पाया जा रहा। किसानो का कहना की सरकार ने जो 5 रुपए से लेकर 15.20 रुपए  का कट लगाया है उसे तुरंत वापिस लिया जाए। वही किसानो को 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के हिसाब से दिया जाए। किसानो ने कहा की वह पंजाब में  23 और 24 अप्रैल को रेल चक्का जाम करेंगे। यह चक्का जाम 23अप्रैल को सुबह 10 बजे से 24 अप्रैप शाम तक रहेगा और अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो इस जाम को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini