Gurdaspur में आवारा कुत्तों का आतंक, घर में खेल रहे मासूम को घसीटकर ले गए बाहर
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 12:59 PM (IST)
दीनादर (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में धारीवाल के एक छोटे बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डालने के बाद एक और मामला सामने आया है। अब एक ताजा मामला गुरदासपुर के मोहल्ला शहजादां नंगल से सामने आया है जहां करीब 3 साल के अन्यांश नामक छोटे बच्चे को घर के अंदर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने निशाना बनाया।
आवारा कुत्ते ने बच्चे को घर से बाहर खींच लिया और बुरी तरह से काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्चे की चीखने का आवाजे सुनकर आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन बच्चे की हालत बहुत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद घरवालों ने उसे गुरदासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और बच्चे की जान बच गई। परिवार वालों ने अपील की है कि प्रशासन आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। इस बारे में जानकारी देते हुए घायल बच्चे के पिता अमानोश ने बताया कि मेरा बच्चा जिसका नाम अन्यांश है और 3 साल का है, अपने घर के अंदर खेल रहा था और एक आवारा कुत्ता घर के अंदर आया और बच्चे पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि कुत्ता बच्चे को घसीटकर घर के बाहर ले गया जहां वह बुरी तरह घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने बच्चे की जान बचाई, जिसके बाद हमने उसे इलाज के लिए गुरदासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सही समय पर उसका इलाज किया और बच्चे की जान बचाई। साथ ही परिवार वालों ने कहा कि प्रशासन को इन आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि इलाके में लोग इन आवारा कुत्तों की वजह से लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और अपनी जान भी गंवा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

