आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 साल के मासूम पर किया Attack, 3 बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौ/त
punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 05:24 PM (IST)
चौक मेहता (कैप्टन): जलाल गांव से एक बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले में 8 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मासूम रणजीत सिंह जो आज सुबह हमेशा की तरह गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकला था, जब वह गली से गुजर रहा था तो अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सबसे दुखद बात यह है कि रणजीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था। जिस घर में आज बच्चे के स्कूल जाने की तैयारी होनी थी, वहां अब मातम का माहौल है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे जलाल गांव को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी और परिवार को ऐसा असहनीय दर्द न सहना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

