प्रशांत किशोर बन कांग्रेसियों को कैप्टन के खिलाफ भड़काने वालों पर होगा सख्त एक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब पुलिस ने राजनीतिक रणनीतिकार और मुख्यमंत्री पंजाब का प्रमुख सलाहकार प्रशांत किशोर बनकर कुछ राजनीतिक नेताओं को मुख्यमंत्री अमरेंद्र के विरुद्ध भड़काने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त अज्ञात व्यक्ति प्रशांत किशोर बनकर पिछले 5-7 दिनों से नेताओं और जन प्रतिनिधियों को फोन कर रहे थे।

प्रशांत किशोर होने का दावा करने वाले यह फोनकॉलर स्पष्ट तौर पर नेताओं आदि को यह भरोसा दिलाते रहे कि अगर वह उसकी (प्रशांत किशोर बने व्यक्ति) सलाह पर अमल करते हैं तो वह दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के पास मुद्दा उठाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News