मोहाली में पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, 43 किसानों को लगा जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 03:41 PM (IST)

मोहाली (नियामियां): प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोहाली द्वारा पराली जलाने के आरोप में 43 किसानों को एक लाख 40 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जो किसान पराली जलाते हैं, उनको 2 एकड़ तक 2500 से 5000 रुपए और 5 एकड़ से अधिक के लिए 15 हजार रुपए जुर्माना किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोहाली के 43 किसानों को जुर्माना किया गया है।

इसी तरह रूपनगर के 10 किसानों को जुर्माना किया गया है और जुर्माने की राशि 27,500 है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पराली जलाने के कारण जानलेवा प्रदूषण लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है।


 

Mohit