किसानों का सख्त रवैया, बंधक बनाए 2 पटवारी
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 11:06 AM (IST)

फरीदकोट: फरीदकोट स्थित गांव जिओन सिंह वाला से अधिकारियों को बंधक बनाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार किसान ने जब अपने खेत को आग लगाई तो जांच अधिकारी वहां पहुंचे जिनका किसानों द्वारा विरोध किया गया। किसानों ने कहा कि वह मजबूर होकर पराली को जलाते हैं। संबंधित विभाग उनके साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं जिसके चलते उन्होंने जांच करने आए 2 अफसरों को बंधक बना लिया। 22 घंटे से ज्यादा का समय हो गया नोडल अफसर के 2 पटवारी अभी तक किसानों की कैद में है।
किसानों ने मांग की कि विभाग के अधिकारी उन्हें लिखित तौर पर दें कि उन पर कोई सख्ती नहीं की जाएगी और न ही उनके नाम पर रेड एंट्री की जाए। लिखित तौर पर देने के बाद ही अधिकारियों को छोड़ा जाएगा। जिक्रयोग्य है कि 30 अक्तूबर को भी फरीदकोट में अफसरों को बंधक बनाया गया था। इसके अलावा 2 नवंबर को बरनाला में अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को अपने कब्जे में लिया गया था। विभाग द्वारा लिखित तौर पर देने के बाद ही अधिकारियों को छोड़ा गाया था। जानकारी के अनुसार पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले मालवा क्षेत्र से सामने आ रहे हैं जहां पराली को जलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here