14 वर्षीय छात्र ने 2 वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 10:43 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): एक 14 वर्षीय छात्र द्वारा दो वर्ष की बच्ची को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में लड़के के खिलाफ 376 आई.पी.सी. और पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से दर्ज केस के अनुसार लड़का यह अभी फरार है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों परिवार बन्ना रोड पर यादविंद्रा कलोनी में किराएदार हैं।

इस मामले में पुलिस को लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई कि लड़का उसकी दो वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। लड़की की रोने की आवाज सुनने के बाद जब वह गए तो लड़का मौके से फरार हो गया। यह घटना रविवार लगभग डेढ़ बजे की है। लड़की का पिता पेंटिंग का काम करता है और काली करतूत करने वाला लड़का अभी 7वीं कक्षा का छात्र है। परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने तुरन्त लड़की का मैडीकल करवा कर कथित दोषी लड़के के खिलाफ केस दर्ज करेक उसकी तलाश शुरु कर दी। शहर में यह घटना दिल दहला देने वाली है।

Vaneet