पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों के बाद लगेंगे Subject Fair, ध्यान दें Students

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 10:44 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): सर्दी की छुटिटयों के बाद जब 1 जनवरी से सरकारी स्कूल खुलेंगे तो उसके 4 दिन बाद यानि 5 जनवरी से स्कूल शिक्षा विभाग 9वीं और 10वीं कक्षा के स्टूडैंट्स के लिए सब्जैक्ट फेयर आयोजित करेगा। 2 दिवसीय इस सब्जैक्ट फेयर के जरिए छात्रों की मैथ, साइंस, इंग्लिश और सोशल साइंस में रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल से जुड़े कुछ विभागीय अध्यापकों की मानें तो यह सब्जैक्ट फेयर स्टूडैंट्स को आसान तरीके और खेल गतिविधियों के जरिए सिखाने के उद्दश्य से करवाए जा रहे हैं। कई अध्यापकों के मुताबिक इस तरह के फेयर स्टूडैंट्स की जानकारी में इजाफा करने के लिए जरूरी है लेकिन इसके लिए समय थोड़ा पहले तय करना चाहिए था। विभाग द्वारा जारी पत्र में अलग-अलग योग्यताओं के स्टूडैंट्स के ग्रुप बनाने का आदेश दिया है। स्टूडैंट्स अपने विषय के अनुसार मॉडल, चार्ट, 3-डी चार्ट, स्क्रैप बुक, इत्यादि तैयार करेंगे। खासतौर पर वही मॉडल तैयार तैयार किए जाएंगे जोकि इस्तेमाल लायक हों। इन मॉडल्स की खास बात होगी कि स्टूडैंट्स इन्हें डिब्बों, पुरानी ऊन, बटन, मोती, गत्ते इत्यादि से तैयार करेंगे। टीचर्स को स्टूडैंट्स की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने और इसका रिकॉर्ड बना कर रखने के लिए कहा गया है। हर स्कूल से हर विषय से 2-3 एक्टिविटीज का चुनाव किया जाएगा और स्कूल की सबसे अच्छी 5 एक्टिविटीज की वीडियो रिकॉडिंग कर उन्हें जिला स्तरीय ग्रुप्स में भी भेजा जाएगा। वहीं 6वीं से 8वीं के स्टूडैंट्स द्वारा कैंप में तैयार किए गए मॉडल्स भी इन सब्जेक्ट फेयर में प्रदर्शित किए जाएंगे। विभाग द्वारा हर विषय के लिए कुछ एक्टिविटीज भी जारी की गई हैं।

 

स्कूलों को जारी किए फंड
शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत एक दिन में 2 विषयों की गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके लिए गतिविधियों का समय आधी छुट्टी के बाद रखा गया है। पहले दिन गणित और विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां होंगी। दूसरे दिन इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स के ग्रुप बनाए जाएंगे हर ग्रुप के लिए अलग टॉपिक दिया जाएगा। विभाग द्वारा इस एक्टिविटी को करवाने के लिए प्रति स्कूल 5 हजार रुपए का फंड जारी किया है।

Content Writer

Vatika