सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चली, BSF के जवान की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 10:13 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल व कर्नाटक वासी 33 वर्षीय बिस्वा राज गत देर सायं अपने सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से घायल हो गया। 

गंभीरावस्था में उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का में ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। सीमा सुरक्षा बल की 66 बटालियन में तैनात बिस्वा राज गांव रामपुरा में स्थित मुख्यालय में ड्यूटी पर तैनात था।  थाना सदर के एस.एच.ओ. संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के साथी के बयान पर धारा 174 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News