पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे के साथ इटली में रह रहे पंजाबी नौजवान की अचानक मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 05:49 PM (IST)

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा ब्लाक के गांव टांडा कुशल सिंह के पूर्व सरपंच और कांग्रेसी नेता काबल सिंह का नौजवान बेटा बूटा सिंह (34) की इटली में मौत हो गई। जानकारी अनुसार बूटा सिंह इटली के शहर मिलानो में अपनी पत्नी और बच्चे सहित रहता था और वहीं फैक्ट्री में काम करता था। पारिवारिक सदस्यों अनुसार घर में अचानक उसकी छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उसको अस्पताल लाया गया। इलाज दौरान बूटा सिंह की वहां मौत हो गई। 

नौजवान बूटा सिंह पिछले 17 सालों से इटली में ही रह रहा था और आज उसकी मौत की खबर आने के बाद गांव टांडा कुशल सिंह में शोक का माहौल छा गया। नौजवान बूटा सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा 4 वर्षीय बच्चा छोड़ गया और उसके पिता काबल सिंह जोकि गांव के 10 साल सरपंच रहे उनके साथ इलाके के साथियों और पार्टी के नेताओं द्वारा दुख का प्रगटावा किया गया। मृतक बूटा सिंह का छोटा भाई बुध सिंह भी इटली में ही रहता है और वहीं पारिवारिक सदस्यों द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


 

Content Writer

Mohit