पंचतत्व में विलीन हुए सूफी गायक विक्की बादशाह

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 04:26 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना के रहने वाले पंजाबी प्रसिद्ध सूफ़ी गायक विक्की बादशाह का गत दिवस दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। आज लुधियाना में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हज़ारों की संख्या में संगीत प्रेमियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। 

बता दें कि विक्की बादशाह के निधन की ख़बर सुनते ही संगीत जगत में शोक की लहर छा गई। पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनकी मौत को कभी न पूरा होने वाली कमी बताया। वहीं पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अदाकार करमजीत अनमोल ने भी विक्की की मौत पर गहरा दुख ज़ाहिर किया।

Vatika