गन्ना किसान 17 नवंबर को करेंगे रोड़ जाम

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 03:38 PM (IST)

जालंधरः पंजाब के समूह गन्ना किसान संगठनों ने 17 नवंबर को रोड तथा रेल रोको प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों का साल 2017-18 का लगभग 450 करोड़ रुपए का बकाया जारी न करने के विरोध में 17 नवंबर को जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित दसूआ में सड़क मार्ग को रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जरूरत हुई तो रेल मार्ग को भी जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में लोक भलाई वेल्फेयर सोसायटी, गन्ना संघर्ष समिति दसुआ तथा अन्य किसान संगठन हिस्सा लेंगे। श्री सिंह ने बताया कि किसान मांग कर रहे हैं कि साल 2017-18 की बकाया राशि जारी की जाए, साल 2018-19 के लिए गन्ने की दर तथा सभी गन्ना मिलों को चलाने के लिए अधिसूचना जारी की जाए। इसके अतिरिक्त गन्ने का दाम बढ़ा कर 350 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।

Mohit