सहकारी सभा के सचिव की विषैली चीज निगलने से मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 08:01 AM (IST)

बरेटा (सिंगला): गांव बहादुरपुर के परविंद्र सिंह (पम्मी) सचिव सहकारी सभा गांव टोडरपुर द्वारा कोई विषैली चीज निगल लेने से मृत्यु हो जाने का समाचार है। स्थानीय पुलिस के ए.एस.आई. पाला सिंह से प्राप्त विवरण के अनुसार मृतक की पत्नी राजविन्द्र कौर द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक मृतक परविन्द्र सिंह नित्य की तरह आज सुबह ड्यूटी के लिए गया था मगर बाद दोपहर उन्हें पता चला कि परविंद्र सिंह बरेटा नई अनाज मंडी के पास गिरा पड़ा है।

परिवार वालों ने जब जाकर देखा तो उसे उठाकर अस्पताल ले गए, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने आशंका जताई किया कि उसकी मृत्यु कोई विषैली चीज निगलने से हुई लगती है। बरेटा पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

Anjna