पुलिस कमिश्नर दफ्तर में महिला ने खुद पर डाला पैट्रोल, पति ने बयां किया दर्द

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 02:19 PM (IST)

लुधियाना (राज): लुधियाना के  कमिश्नर दफ्तर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने खुद पर पैट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं वहां मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को ऐसा करने से रोका।

पीड़िता के पति ने थाना मेहरबान पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि दूसरी पार्टी के साथ लड़ाई झगड़े में पुलिस साठ-गाठ से उन पर पर्चा दर्ज करने का दबाव बना रही है। इसी परेशानी के चलते आज   कमिश्नर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लेकर आए थे लेकिन कमिश्रर साहिब किसी मीटिंग में व्यस्त थे जिस कारण महिला ने खुद को आग लगाने का सोचा। फिलहाल महिला को अस्पताल में पहुंचाया गया है। 

Content Writer

Vatika