पति के देवरानी से थे अवैध संबंध, दुखी पत्नी ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 07:25 AM (IST)

जालंधर (मृदुल): थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र में महिला गुरप्रीत कौर उर्फ शीला पत्नी गुरदेव सिंह ने अपने पति के देवरानी के साथ अवैध संबंध के शक में सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. जीवन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत कौर के  भाई सुरिंदर कुमार ने बताया कि वे 5 बहनें और 1 भाई है। गुरप्रीत दूसरे नंबर पर थी जिसकी 19 साल पहले गुरदेव सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद बहन का पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था। वे संयुक्त परिवार में रहते हैं।

ऊपर की मंजिल में बहन गुरप्रीत का देवर और उसकी पत्नी रहते हैं और नीचे बहन गुरप्रीत कौर और उसका पति बच्चों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि बहन गुरप्रीत ने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था कि उसके पति गुरदेव सिंह का उसकी देवरानी मंजीत कौर के साथ अवैध संबंध हैं। उसने अपने पति और देवरानी को एक साथ कई बार देखा था। इस कारण वह काफी समय से परेशान थी और पति को इस बात को लेकर टोका भी था मगर पति इस बात को नहीं मान रहा था। सोमवार रात को भी उसकी पति के साथ बहस हुई थी जिसके बाद उसने सल्फास निगल ली। प

हले उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। उसने देर रात 2 बजे दम तोड़ दिया। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके बाद जब मायके परिवार को सूचित किया गया तो बात सामने आई कि गुरप्रीत के पति गुरदेव के देवरानी के साथ अवैध संबंध थे जिसके बाद बयान दर्ज कर आरोपी पति और देवरानी को नामजद कर जांच शुरू कर दी। गढ़शंकर के रहने वाले गुरप्रीत के भाई सुरिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत का एक साढ़े 17 साल का बेटा जश्न सिंह और 14 साल की बेटी कोमल है। जश्न एल्यूमीनियम का काम करता है और बेटी 8वीं क्लास में पढ़ती है।  

Punjab Kesari