पति के अवैध संबंधों से दुखी पत्नी ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 05:47 PM (IST)

अमृतसरः पति के अवैध  संबंधों से दुखी एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। अमृतसर के मंदिर वाला बाज़ार इलाके में रहने वाली मृतका बलजीत कौर का पति शराब पीने का आदी था और अक्सर उससे पैसों की मांग करता था।  मना करने पर वह बलजीत की मारपीट भी कर देता।
 

 

महिला के परिजनों के मुताबिक यहां तक तो ठीक था, लेकिन उनके दामाद के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध बन गए थे।इसका पता लगने पर मृतका और उस के पति बीच अक्सर झगड़ा रहने लगा।  इसी परेशानी के चलते बलजीत ने मौत को गले लगा लिया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Punjab Kesari